एक दिसंबर से धान खरीदी के लिए सरगुजा जिले में तैयारी पूरी
/ भिन्न छत्तीसगढ़
अंबिकापुर। प्रदेश में एक दिसंबर से धान की खरीदी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरगुजा जिले में धान खरीदी समितियों ने तैयारी कर ली है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष धान खरीदी में काफी देरी हुई है। प्रदेश सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से समय पर बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया, जिस वजह से धान खरीदी में देरी हुई है। लेकिन बारदाने की कमी के बीच सूबे की सरकार ने एक दिसंबर से धान खरीदी करने का फैसला लिया है। ऐसे में एक सप्ताह से भी कम समय बचा हुआ है। वहीं सरगुजा जिले में धान खरीदी समितियों ने तैयारियां कर ली है। धान खरीदी समितियों को पीडीएस के बारादान उपलब्ध कराया है। बेमौसम बारिश की आंशका को देखते हुए समितियों ने त्रिपाल की व्यवस्था की है। ताकि बारिश की वजह से धान को नुकसान न पहुंचे। वहीं कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए टोकन सिस्टम के जरिए धान की खरीदी की जाएगी। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों में सैनिटाइजर और मास्क की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बता दें कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।