मिनी माता को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाए : विकास उपाध्याय
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता के खण्डवा पूरी धाम सिमगा में उनके समाधि स्थल पहुँच कर नमन किया। उपाध्याय ने उनके द्वारा छुआछूत को दूर करने चलाये गए अभियान को याद किया। उपाध्याय ने कहा कि मिनी माता आज के परिवेश में समाज के लिए प्रासंगिक हैं और इस मौके पर उन्होंने ये माँग उठाई की मिनी माता को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया जाना चाहिए।