Akhil Bharatiya Hindu : लोगों ने की भारत माता की आरती, कराया कन्या भोज, धर्म और राष्ट्र का लिया संकल्प
/ भिन्न छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल महिला मोर्चा के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोजन एवं भारत माता की आरती कराई गई।अखिल भारतीय हिन्दू क्रान्ति दल महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा अंबिकापुर में नवरात्रि के पावन पर्व पर ममोल कोचेटा जी के नेतृत्व में माता रानी का भजन संध्या करते हुए कन्या भोजन का आयोजन करवाया गया एवं अपने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा हेतु संकल्प लिया गया जिस में मुख्य रूप से ममोल कोचेटा, शारदा द्विवेदी जी, रानी मिश्रा जी, ज्योत्सना जी के हाथों रक्तदान व छात्रों को निःशुल्क अध्यापन कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विवेक दूबे एवं पियूष त्रिपाठि को भी सामाजिक व चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में श्रीमती रमा बुधिया को साहित्य के क्षेत्र में टीवी में अपनी कविताओं के पठन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभागीय मंत्री अजय चौबे, जिला अध्यक्ष आदित्य गुप्ता( पिंटू), विवेक दुबे ,पियूष त्रिपाठी, विद्युत ठेकेदार संतोष सिंह, पंकज गुप्ता, मनोज शुक्ला, शारदा द्विवेदी, रानी मिश्रा ज्योत्सना जी, शीला जैन, नीलू बाला जान, डॉ अल्का पाण्डेय, ज्योत्स्ना, विनीत, अहिल्या अग्रवाल, राजीव प्रसाद, आरना जैन, मीठी ताम्रकार, शौर्य सिन्हा, पीहू ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।