न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से जेल में की शादी
/ भिन्न छत्तीसगढ़
कांकेर। दुष्कर्म के आरोप में सजयाप्ता ने पीड़िता से रीति रिवाज के साथ जेल में शादी की। कांकेर कोतवाली थानाक्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में 2 नवंबर 2020 को 24 वर्षीय अभियुक्त 376 के मामले में जेल दाखिल हुआ था। अभियुक्त पर उसी के गांव की 22 वर्षीय युवती से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप था। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। यहां विचारण के दौरान न्यायालय ने पीड़िता से विवाद करने का आदेश अभियुक्त को दिया। इसके बाद जेल प्रबंधन की ओर से शादी की तैयारी की गई। कोर्ट के आदेश के अनुसार शादी का खर्च दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से करवाया गया। जिला जेल के अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जेल में दोनों की शादी हुई है। इससे सजायाप्ता को जेल से बेल मिल गई तो वहीं दुष्कर्म की पीड़िता को भी न्याय मिल गया व वह शादी के बंधन में बंध गई।