Vallabh Bhai Patel : अधिकारी-कर्मचारियों ने ली कर्तव्यपरायणता की शपथ
/ भिन्न छत्तीसगढ़
किरंदुल। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष भी सतर्कता विभाग द्वारा 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत परियोजना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ ग्रहण करवाकर की गई। परियोजना के महाप्रबंधक एके प्रजापति ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता से कार्य करने एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) एल. विद्यासागर ने सरदार पटेल एवं सतर्कता जागरुकता सप्ताह तथा जागरुकता हेतु आयोजित विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी से प्रतिनिधित्व करने की अपील की। इस अवसर पर संयुक्त महाप्रबंधक (सिविल) आरके गुप्ता, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) एसके चटर्जी, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) धर्मेन्द्र आचार्य, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एस. पाटिल, एसकेएमएस के कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष जामुदा, जगदीश आत्रा, रविश तिवारी, मनीष गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।