मो. अकबर से मिले वार्डवासी, गिनाई समस्याएं तो मंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। नगर पंचायत बोडला की समस्याओं के संबंध में एनएसयूआई प्रदेश सचिव बंटी खान ने वार्डवासियों के साथ कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की। वार्डवासियों के प्रतिनिधि के तौर पर बंटी खान ने मंत्री मो. अकबर को नगर की समस्या, पट्टा,आवास,राशनकार्ड और नगर में विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। पूरे नगर पंचायत में सबसे बड़ी समस्या पट्टा की है। इसके कारण लोगों को आवास नहीं मिल पा रहा है। इसके पूर्व भी नगरवासियों ने कई बार पट्टा की मांग को लेकर मंत्री मो. अकबर को आवेदन दिया था। बहरहाल मंत्री मो. अकबर ने आश्वासन दिया है कि कुछ शुल्क को लेकर जल्द ही पट्टा की प्रकिया को शुरू की जाएगी। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 10 के लोगों ने वन भूमि में काबिज लोगों को भी पट्टे की मांग की। मंत्री मो. अकबर ने कहा कि कलेक्टरेट में बैठकर वनभूमि वाली समस्या का भी समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद हरिप्रसाद,पार्षद प्रतिनिधि पुरन मानिकपुरी, प्रमोद यादव, किशन मेरावी,यशवंत कुर्रे और समस्त वार्डो के नगरवासी मौजूद थे।