कोविड-19 अस्पताल से खिड़की तोड़कर फरार हुआ लूट का आरोपी, पुलिस ने धरदबोचा
/ भिन्न छत्तीसगढ़
धमतरी। कोविड-19 अस्पताल से फरार लूट का आरोपी पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों में पकड़ा गया। इससे पुलिस और जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार नोहर यादव धमतरी का रहने वाला है, जिसे धारा 394 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव आने पर आरोपी को 24 नवंबर को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। रविवार सुबह खिड़की तोड़कर वह फरार हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी अरुण जोशी, एसआई रमेश साहू सुखराम नायक और जेलर मौके पर पहुंचे थे। एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि लूट का आरोपी नोहर यादव आज सुबह 11 बजे कोविड-19 अस्पताल से फरार हो गया था।सूचना पर जेल प्रशासन और पुलिस की टीम चारों तरफ पार्टियां रवाना की गई। इसी बीच कोतवाली पेट्रोलिंग को रत्नाबांधा में सूचना मिली कि नोहर इसी तरफ से आया है। पता तलाश करते मुजगहन नहर के पास नोहर को धर दबोचा गया और पुनः अस्पताल में भर्ती कराया गया है।