जांच दल ने धान का अवैध परिवहन करते वाहन को पकड़ा, धान किया जब्त
/ भिन्न छत्तीसगढ़
धमतरी। प्रदेश सहित जिले में आगामी 31 जनवरी 2021 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने निर्देश पर जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए अफसरों को सक्रिय कर दिया गया है। धान के व्यापार, भंडारण परिवहन की जांच लगातार की जा रही है। अफसरों की टीम लगातार गश्त कर रही है। खाद अधिकारी ने बताया कि 4 दिसंबर को अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व खाद्य अधिकारी विभाग एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल क्षेत्र भ्रमण लगातार कर रहे हैं। धान परिवहन की जांच के दौरान दल ने एक वाहन से 322 क्विंटल धान परिवहन करते पकड़ा। धान को वाहन सहित जब्त किया। धान का अवैध व्यापार करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।