राज्यपाल अनुसुईया उइके रायपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी,कोरोना वॉरियर्स का करेंगी सम्मान
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्य समारोह में संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। राज्यपाल उइके इस मौके पर जनता के नाम अपना संदेश देंगी। साथ ही राज्य के कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेंगी। मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल का सुबह 8.59 बजे समारोह स्थल पर आगमन होगा। राज्यपाल प्रातरू 9 बजे ध्वजारोहण और गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी लेंगी। सुबह 9.02 बजे से 9.22 बजे तक राज्यपाल राज्य की जनता के नाम संदेश देंगी। राज्यपाल उइके सुबह 9.23 बजे से 9.29 बजे तक प्रदेश के कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम का समापन 9.30 बजे होगा।