पूर्व आबकारी अधिकारी समुद्र सिंह गिरफ्तार, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। पूर्व आबकारी अधिकारी समुद्रराम सिंह को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे पूर्व आबकारी अधिकारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने बोरियाकला स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए दोनों एजेंसियों की टीमों ने अलग-अलग जगह छापा मारा। आखिरकार घर से गिरफ्तार करने में टीम को सफलता मिली। पकड़ में आने के बाद समुद्र सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य में सुधार होते ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पूर्व अधिकारी पर आबकारी विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप है। मामले की जांच शुरु होने के बाद समुद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे थे। इसक बाद से खोजबीन जारी थी। रायपुर के साथ ही मध्यप्रदेश में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया