किसानों ने 1 फरवरी को होने वाले संसद मार्च को किया रद्द
/ राजनीतिराष्ट्रीय
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद किसानों ने 1 फरवरी को संसद मार्च की योजना को रद्द कर दी है। किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने के दिन संसद मार्च की योजना रद्द कर दी गयी है। किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा लाल किला की घटना पर हमें खेद है और हम इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं। दर्शन पाल ने कहा कि तीस जनवरी को देश भर में आम सभाएं व भूख हड़ताल आयोजित की जाएंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।