कमजोर पड़ा चक्रवात: 'असानी' से ओडिशा और बंगाल में बारिश
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। चक्रवाती तूफान 'असानी' के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवात 'असानी' एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया। इस दौरान क्षेत्र में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। विभाग के अनुसार, चक्रवात के जल्द और कमजोर पड़ने और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।