कोरोना का कहर फिर भी लापरवाही, अनाधिकृत दुकान संचालकों पर लगाया दंड,वसूला जुर्माना
/ भिन्न छत्तीसगढ़
भिलाई। त्यौहारी सीजन के निकलने और तापमान में गिरावट आते ही कोरोना वायरस एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। इसकी मूल वजह लापरवाही ही है। इसे देखते हुए अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सख्ती बरतने निर्देश दिए है। गुरूवार को अभियान चलाकर निगम अधिकारियों ने कुल 1600 जुर्माना वसूला। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एक बार फिर कार्यवाही की जा रही है। निगम की टीम बाजार क्षेत्र व सार्वजनिक क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे हैं। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल रहे है,जो मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। गुरूवार को निगम क्षेत्र में 16 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। टीम के सदस्यों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान ऐसे दुकान संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जो बिना अनुमति पंडाल लगाकर व्यापार कर रहे थे। टीम के सद्स्यों ने कुल 1400 रूपए जुर्माना वसूल किया। रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ हर रोज अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। टीम में राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम के अलावा रामेश्वर निषाद, धर्मरक्षक पाठक, टेकराम हरिन्द्रवार, पंकज कुशवाहा शामिल है।