निर्माण कार्यों में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
/ भिन्न छत्तीसगढ़
जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों की लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कार्यों की गति में तेजी लाने को कहा हैै। कलेक्टर ने लालबाग, शहीद पार्क, सिटी ग्राउंड, इतवारी बाजार, पुरानी मंडी, गीदम रोड और जिला संग्रहालय में संचालित कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर बंसल ने सिटी ग्राउण्ड के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में गति लाने को कहा। गीदम मार्ग के चैड़ीकरण कार्य का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने यहां अमृत मिशन के तहत किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इतवारी बाजार को व्यवस्थित करने का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर रेना जमील, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम, नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा और विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता नवीन पायोम उपस्थित थे।