कलेक्टर ने वृद्धा आश्रम में बांटे उपहार, जाना बुजुर्गों का हाल
/ भिन्न छत्तीसगढ़
कोरिया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्था द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का शनिवार को कोरिया कलेक्टर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वृद्धजनों के रहने एवं खाना के बारे में चर्चा की। चर्चा के दौरान संस्था के सदस्य ने वृद्धाश्रम के लिए बिल्डिंग की मांग की। कलेक्टर एसएन राठौर ने जल्द से जल्द बिल्डिंग की व्यवस्था करने के आश्वासन दिया। एसएन राठौर ने वृद्धजनों को कमल,फल एवं खाने की सामग्री भी अपने हाथों से वृद्धजनों को दिए। उनसे बैठकर कुछ देर तक चर्चाएं की और उनकी हालचाल जाना।