धान खरीदी में गड़बड़ी न हो कलेक्टर ने नियुत किया नोडल अधिकारी
/ भिन्न छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीदी करने के लिए कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जांजगीर चांपा जिला में धान खरीदी के लिए कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। किसानों की धान खरीदी में कोई गडबड़ी न हो इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं 1 दिसंबर के होने वाली धान खरीदी के लिए 27 नवंबर से टोकन वितरण करने के भी निर्देश दे दिए हैं। कलेक्टर यशवंत कुमार ने बताया कि कोविड 19 के कारण इस वर्ष जूट मिलो से बोरा निर्माण नही हो पा रहा है। इसके कारण धान खरीदी के लिए बारदानों का व्यवस्था बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए और पीडीएस के चावल वाले बोरों काे एकत्र कर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। जिले में बारदानों की कमी के कारण धान खरीदी प्रभावित नहीं होने का दावा किया है।