शिव स्नेक्स फैक्ट्री में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने किया हंगामा, पहुंचाया नुकसान
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए संचालक ने एतिहात के तौर पर पुलिस को सूचित किया। इस पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने फैक्ट्री में हंगामा कर दिया। दरअसल अभनपुर तहसील के ग्राम कोल्हार में शिव स्नेक्स फैक्ट्री के संचालक ने अपने संस्थान में तोड़फोड़ की आशंका से सचेत होकर एतिहातन दो दिन पहले पुलिस प्रशासन को सूचित किया और सुरक्षा की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार इस पर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने लगभग 250 लोगों के साथ फैक्ट्री में धावा बोला और हंगामा किया। इससे फैक्र्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा। इस दौरान वहां पुलिस मौजूद थी। पुलिस की उपस्थिति में हुई घटना से भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।