कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला करेगा कर्मचारियों की छंटनी
/ भिन्न नई दिल्ली
नई दिल्ली। कैब एग्रीगेटर ओला ने बुधवार को कहा कि कंपनी 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। रिपोर्ट के अनुसार ओला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावेश अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों को लिखे एक नोट में यह घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि लॉक डाउन के कारण राजस्व में कमी आई है। बेंगलुरु स्थित कंपनी में छंटनी का ऐलान लॉक डाउन के चौथे चरण में प्रवेश करने के बाद किया गया है। जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक शटडाउन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक विनाशकारी प्रभाव पड़ा है, क्योंकि व्यवसाय लंबे समय से बंद हैं, हालांकि अब सरकार ने छूट देने की घोषणा की है। कई कंपनियों को अपने खर्च को कम करने और कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कई ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। इससे पहले स्विग्गी और जोमैटो ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था।