Breaking: दस मरीजों की मौत,11 जिलों में संख्या 10 से कम,राजधानी में मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 607 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। कुल 886 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 3537 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 7418 हैं। आज सबसे अधिक रायपुर जिले से 127,दुर्ग से 81,बिलासपुर से 73,जांजगीर-चांपा से 37, राजनांदगांव से 36, महासमुंद से 29,बालोद से 27,धमतरी से 23,सरगुजा 17,बेमेतरा से 15, कोरिया से 19,सूरजपुर 17,जशपुर 17,कोंडागांव से 10,रायगढ़ से 15 मरीजों की पहचान हुई है। नारायणपुर से एक भी मरीज नहीं मिले हैं। 11 जिलों में संख्या 10 से कम है।मेडिकल बुलेटिन देखने क्लिक करें