Breaking: प्रदेश में 19817 एक्टिव केस,1842 नए कोरोना मरीज मिले,आज 13 व पूर्व में 6 और मौतें
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 1842 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। कुल 1285 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 108 मरीज अस्पताल से और 1177 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। आज 13 मरीजों की मौत हुई है। पूर्व की 6 और मौत की जानकारी विभाग को विलंब से आज मिली है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 19817 है। अब तक 2691 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में दी है। प्रदेश में आज 27624 लोगों की जांच की गई है। आज दुर्ग जिले से 95, राजनांदगांव से 177, बालोद से 51, बेमेतरा से 48, कबीरधाम से 41, रायपुर से 166, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 59, महासमुंद से 74, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 154, रायगढ़ से 241, कोरबा से 148, जांजगीर-चांपा से 170, मुंगेली से 10, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 9, सरगुजा से 38, कोरिया से 31, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 37, जशपुर से 19, बस्तर से 24, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से 11, कांकेर से 51, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 17 और अन्य राज्य से 6 मरीजों की पहचान हुई है। मेडिकल बुलेटिन देखने यहां क्लिक करें