छत्तीसगढ़ में जून माह से अब तक 1210.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज, सबसे कम सरगुजा में हुई बारिश
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। प्रदेश में 1 जून से अब तक कुल 1210.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2274.2 मिमी. और सबसे कम सरगुजा में 821.6 मिमी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सूरजपुर में 1306.7 मिमी., बलरामपुर में 1074.9 मिमी., जशपुर में 1292.3 मिमी., कोरिया में 1042.9 मिमी., रायपुर में 1042.1 मिमी., बलौदाबाजार में 1063.5 मिमी., गरियाबंद में 1196.3 मिमी., महासमुंद में 1260.4 मिमी., धमतरी में 1116.2 मिमी., बिलासपुर में 1238.7 मिमी., मुंगेली में 904.9 मिमी., रायगढ़ में 1207.2 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1315.7 मिमी. और कोरबा में 1330.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1051.3 मिमी., दुर्ग में 1004.2 मिमी., कबीरधाम में 953.4 मिमी., राजनांदगांव में 923.0 मिमी., बालोद में 1021.2 मिमी., बेमेतरा में 1077.1 मिमी., बस्तर में 1379.5 मिमी., कोण्डागांव में 1489 मिमी., कांकेर में 1026.1 मिमी., नारायणपुर में 1405.1 मिमी., दंतेवाड़ा में 1560.1 मिमी. और सुकमा में 1509.9 मिमी औसत दर्ज की गई है।