रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 7 की जज होंगी करीना कपूर
/ एंटरटेनमेंटराष्ट्रीय
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के टेलीविजन डेब्यू को लेकर कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। करीना को छोटे पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटिड थे। बता दें अब करीना के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला हैै। दरअसल, करीना कपूर जल्द ही डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में दिखाई देंगी। करीना जी टीवी के हिट रियलिटी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 7’ में डांसर को जज करती नजर आएंगी। करीना के अलावा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार इस शो के जज होंगे।