ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से मिली छुट्टी, अभिषेक ने ट्वीट कर दी जानकारी
/ एंटरटेनमेंटछत्तीसगढ़
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को नानावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों अपने घर 'जलसा' पहुंची हैं औऱ यहीं रहेंगी। उधऱ अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है कि ऐश और आराध्या घर पर रहेंगी फिलहाल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। अभिषेक बच्चन से ट्वीट करके फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए ऐश औऱ आऱाध्या के टेस्ट के निगेटिव आने की जानकारी दी। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप सभी की निरंतर प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद... ऐश्वर्या और आराध्या कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे। ऐश और आराध्या जलसा में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहेंगी। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ और अभिषेक पहले अस्पताल में भर्ती हुए और उसके बाद ऐश और आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चन परिवार में केवल जया बच्चन ऐसी थी,जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।