Murder: आधी रात को ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या
/ अपराधछत्तीसगढ़
भिलाई। खुर्सीपार जोन-3 सड़क क्रमांक -2 में बीती रात को एक ट्रांसपोर्टर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आधी रात लगभग 1 से 1.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस व 112 की टीम मौके पर पहुंची। आधीरात को पुलिस ने मकान को सील कर दिया। वहीं बुधवार की सुबह पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच कर रहे हैं।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जोन-3 सड़क 2 निवासी ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह की अज्ञात द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जब पहुंची तब सूरज सिंह का शव उनके मकान में लहु-लुहान पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा है कि सूरज सिंह को किसी ने काफी नजदीक से गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।