Fraud: कौन बनेगा करोड़पति का लिंक भेजकर कारोबारी से ठगी, पुलिस जांच में जुटी
/ अपराधछत्तीसगढ़
रायपुर। राजधानी में ठगों ने अब नया पैतरा अजमाना शुरू कर दिया है। जिसमें ठगों ने लोगों के मोबाईल पर कौन बनेगा करोड़पति का लिंक भेजकर 7 करोड़ रूपए जीतने का झांसा देकर उसके खाते से रकम आहरण कर लेते है। इसी तरह आरोपी ने राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के एक कारोबारी को झांसे में लेकर उसके खाते से 37 हजार रूपए पार कर दिया।
बता दें कि न्यू राजेन्द्र नगर स्थित मारूति रेसीडेंसी निवासी अंकुश अरोरा (44) पेशे से कारोबारी है। बताया जाता है कि अंकुश के वाट्सअप में कौन बनेगा करोड़पति का लिंक आया था। उस लिंक में लिखा था की आसान सवालों का जवाब देकर आप 7 करोड़ रूपए जीत सकते है। मैसेज को देखकर अंकुश लिंक में जाकर सवाल का जवाब दिया। जिसके बाद उक्त लिंक को 12 लोगों को शेयर करने को कहा। जिससे अंकुश ने 12 लोगों को शेयर किया तो उसके मोबाईल मैं मैसेज आया कि उसके खाते से 37 हजार रूपए आहरण किया गया है। जिसके बाद वह बैंक जाकर पता किया, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने की लोगों से अपील-
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह से हर लिंक को क्लिक करके ना देखे या उसमें व्यक्तिगत जानकारी न देवे। ऑनलाईन ठगी करने वाले आरोपी डेटा हैक करने के लिए इस तरह का लिंक का उपयोग करते है। राजधानी में इस तरह से ऑनलाईन ठगी की वारदात बढ़ गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने के लिए पुलिस ने अपील की है।