आज से 12 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, पढ़े पूरी खबर...
/ बिज़नेसछत्तीसगढ़
रायपुर। शहर में अब पेट्रोल पंप 12 घंटे तक खुले रहेंगे। रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार प्रशासन ने पेट्रोल पंपों में खरीदी बिक्री के लिए सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक का समय निर्धारित किया है। इससे पहले शहर के पेट्रोल पंपों को दोपहर 3 बजे तक ही खोले जाने तक की अनुमति थी। रायपुर पेट्रोलियम डीलरशिप अंसारी ने बताया कि इससे पहले अधिकारियों ने लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पंपों को सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने की मांग प्रशासन के सामने रखी थी। जिस पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।