Madhya Pradesh

इंस्टाग्राम रील्स से बना रिश्ता 5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पुलिस ने किया बरामद

Share

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके अंधे क्रेज ने एक बार फिर एक परिवार को संकट में डाल दिया है। मामला Vidisha से सामने आया है, जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के दौरान पांच बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। जानकारी के अनुसार, पति मूल चंद्र अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता है और परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे भेजता था, जबकि उसकी पत्नी घर पर पांच बेटियों के साथ रहती थी। इसी दौरान महिला की पहचान ब्रजेश अहिरवार नामक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई और दोनों के बीच चैटिंग और रील्स देखने के दौरान नजदीकियां बढ़ती गईं, जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गईं। कुछ दिनों पहले महिला अपनी एक दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर घर से यह कहकर निकली कि वह दवा लेने जा रही है, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। बाद में पति की शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल और मोबाइल लोकेशन की मदद से महिला और उसके प्रेमी को विदिशा से बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी से अपनी पांच बेटियों की सच्चाई छुपाई थी और केवल दो बच्चे होने की बात कही थी, जबकि पति का आरोप है कि अधिक बच्चों की वजह से वह साथ नहीं रहना चाहती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button