Madhya Pradesh

भोपाल में नशे में धुत युवकों का कहर 10 KM तक बेकाबू कार दौड़ी, कई लोग घायल

Share

राजधानी Bhopal में शनिवार रात एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने कई इलाकों में जमकर अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए कीर्ति मेडिकल इलाके से लेकर अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, मीनाल और कोलार रोड तक कई वाहनों, ठेलों और राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि देर रात तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि बैरागढ़ में जन्मदिन पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल समेत कुछ युवक टोयोटा हाइराइडर कार से निकले थे, जिसके बाद कार पर नियंत्रण खो गया और यह हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। शुरुआती दौर में कार आदित्य चला रहा था, लेकिन बाद में ड्राइविंग बदलने के बाद वाहन और भी ज्यादा बेकाबू हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button