Mitan Police : मितान पुलिस टाइम्स महिला विंग ने किया संघर्ष शील महिलाओ का तेजस्विनी अवार्ड से सम्मान
/ भिन्न छत्तीसगढ़
रायपुर। मितान पुलिस महिला विंग ने महोबा बाजार के बरसाना एन्क्लेव में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें समाज में संघर्ष कर सफलता पाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सोमवार को ये जानकारी मितान पुलिस टाइम्स के मार्केटिंग हेड मो. सिराज और महिला विंग की हेड हर्षा साहू ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज में कुछ ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनका जीवन संघर्षो से भरा हुआ था। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में गृहणी, अधिवक्ता, खिलाड़ी, समाजसेवी समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल रहीं।
महिलाओं ने जाने अपने अधिकार:
इस अवसर पर डॉयल 181 की टीम तथा आमानाका थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से परिचित करवाया।
इन्होंने भी किया संबोधित:
कार्यक्रम को पूर्व महापौर किरणमयी नायक, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मीनल चौबे, रेलवे एसपी. मिलना कुर्रे, पूर्व डी. आईजी. केके. अग्रवाल ने संबोधित किया।
इनका हुआ सम्मान:
कार्यक्रम में शोभा सोनी, सरला यादव, रानू धनगर, गीतू जोशी, शांति पांडेय, नीलम पांडेय, रीता अग्रवाल, सबा अंजुम खान, अन्नू विश्वकर्मा और संगीता धुरंधर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
इस अवसर पर पूर्व महापौर किरणमयी नायक, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष मीनल चौबे, रेलवे एसपी मिलना कुर्रे, पूर्व डीआईजी केके अग्रवाल, आमानाका थाना प्रभारी रोहित मालेकर, मितान पुलिस टाइम सीईओ मो. सिराज, महिला विंग हेड हर्षा साहू, सहायक ब्यूरो हेड राज गायकवाड़, वर्णिका शर्मा, अनीता खंडेलवाल,जिला संयोजिका सविता गुप्ता, वर्षा तिवारी, सत्यभामा मिश्रा, अमृता, प्रीती सिंह, इंदु जायसवाल, नीता जैन, श्वेता, संगीता, मिस एशिया सोनिया स्वर्णकार, महिला पुलिस मित्र की सदस्यगण उपस्थित रहीं।