जिला साहू संघ के किशोरीलाल साहू बने जिलाध्यक्ष
/ भिन्न छत्तीसगढ़
बालोद। नगर के साहू सदन में साहू संघ के संशोधित नियमावली अनुसार जिला साहू संघ के मुख्य पदाधिकारी का चुनाव हुआ। यहां जिले भर से 10 डेलिगेट्स और 6 तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में कुल मिलाकर 28 मतदाताओं ने जिला साहू संघ बालोद के नए जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया। इसमें जिला अध्यक्ष किशोरीलाल साहू और सोमनलाल साहू और पंचकुमारी साहू को उपाध्यक्ष चुना गया।